लखनऊ ब्यूरो

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत कुशीनगर में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। श्रीमती सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलायें भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से परिचित हो गयी हैं। अपमान और शर्मसार घटनाओं की शिकार आधी आबादी भाजपा को सबक सिखाने के लिये तैयार है। 2022 में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन तय है। जनता श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।
    बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थल के महंत ज्ञानेश्वर ने 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। कुशीनगर डिग्री कालेज, बैरिया, रामगढ़, अहिरौली, गोवारही, टेकुआआर, सबसा मटिया में स्वागत हुआ। जनसभा का आयोजन हाटा में हुआ। महाराणा प्रताप चौराहे पर रणविजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
    इस अवसर पर पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, इलियास अंसारी, शैलेन्द्र सिंह टीपू, राजन तिवारी, सरिता यादव, नशीमा खान, रीता देवी, राजेश प्रताप राव, बबलू यादव, उर्मिला देवी महिला जिलाध्यक्ष, सुनील सिंह, अमित राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By Ram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *