समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं सामाजिक न्याय यात्रा अतरौली में सम्पन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता रजनीश यादव ने की। सम्मेलन में लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामकरन निर्मल शामिल हुए।
     सम्मेलन में डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़ो के साथ धोखा और छल किया है। आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र किया है, क्योंकि भाजपा चाहती है कि दबे कुचले पिछड़े दलित अल्पसंख्यक कोई भी तरक्की ना कर सके। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में मौर्य, कुशवाहा, प्रजापति, सैनी, कश्यप, निषाद, वर्मा, काछी, समाजवादी पार्टी के साथ है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
     इस मौके पर अलीगढ़ सपा ज़िलाध्यक्ष गिरीश यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपक बघेल, डॉक्टर गुलिस्ताँ खाँ ज़िलाध्यक्ष महिला सभा, अशोक यादव पूर्व ज़िलाध्यक्ष, बबलू होलकर ज़िला पंचायत सदस्य, लक्ष्मण कश्यप पूर्व प्रधान, कुंवर बहादुर बघेल पूर्व महासचिव, आई पी कश्यप नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विनोद सविता राष्ट्रीय सचिव, सर्वेन्द्र प्रजापति ज़िला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कौशल प्रजापति ज़िला सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कृपाल सिंह कश्यप, चोखेलाल कश्यप, प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कश्यप निषाद सभा उ0प्र0 दिनेश कश्यप मौजूद रहे।
  दलित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज दादो विधानसभा छर्रा जनपद अलीगढ़ में सम्मपन हुआ। इस अवसर पर संजय दिवाकर, मनोज जाटव, प्रशांत वाल्मीकि, पंकज यादव, देशराज सिंह, तरुण वाल्मीकि, वीरेंद्र लोधी, प्रभु सिंह सुमन, सी पी सिंह बाल्मीकि शामिल रहे।
                                             

By Ram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *